ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं मे हुए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे...ग्राम पंचायत अघिनापुर का मामला...

Admin

Tue, Sep 24, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- ग्राम पंचायत अघिनापुर जनपद पंचायत भैयाथान मे पूर्व मे दिये गये आवेदन पत्र पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीण अनिश्चित कालीन क्रमिक भुख हड़लाल शुरू कर दिए है । इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को ज्ञापन सौंपा था कि  सरपंच शिवचंद कुजुर, सचिव ग्राम पंचायत अघिनापुर के द्वारा विभिन्न योजनाओं मे व्यापक रूप से भ्रष्टाचार कारित किया गया है । जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से कई बार किया गया था| शिकायत आवेदन पर किसी प्रकार की जांच कार्यवाही नही होने पर ग्राम वासियों मे असंतोष होने पर अनिश्चित कालीन क्रमिक भुख  हड़ताल पर बैठ गए| आज अनिश्चित कालीन क्रमिक भुख  हड़ताल में बिगन राम राजवाडे, अब्दुल सलाम, करीम हुसैन,श्याम बिहारी गुप्ता, खुलीराम राजवाड़े, चांदअली खान, ईबादुर रहमान,बब्लु साहू,मेल साय, तेजु राम, खुली राम राजवाडे, संतोष कुमार, नंदलाल प्रजापति, मनोज कुमार , हिरालाल राजवाडे, सुखलाल, नरेश यादव, बिरबल राम, ईस्वर राजवाडे , मोहन लाल , असलम खान, आकीब रजा, दिनेश राजवाड़े, गिरधारी यादव  सहित दो दर्जन से ज्यादा  की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें