ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस... गौ माता की पूजा कर खिलाया खिचड़ी एवं चारा....की सुख, शांति, एवं समृद्धि की कामना...

Admin

Wed, Oct 26, 2022

सूरजपुर . प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया. ग्राम पंचायत पस्ता गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, रामानुजनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की, उन्हें खिचड़ी एवं चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है. उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं उन्होंने ग्रामीण जनों एवं महिला स्व सहायता समूह को बेहतर कार्य कर आर्थिक लाभ कमाने प्रेरित किया साथ ही मवेशियों को अच्छा देखभाल करने के लिए कहा है.
 छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने भी अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राज्य शासन द्वारा पुनर्जीवित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नरवा गरवा घुरवा बाड़ी विकास की योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से स्थानीय युवाओं एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जोड़कर आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ बनाया जा रहा है उन्होंने गौठान से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने ग्रामीण जनों से आग्रह किया.कलेक्टर सुश्री  इफ्फत आरा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में गौठान का विकास किया जा रहा है जहां पर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, बकरी पालन, मशरूम पालन, मत्स्य पालन सहित बाड़ी विकास कर महिला स्व सहायता समूह द्वारा लाभ अर्जित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पशुधन हमारे लिए प्रासंगिक है पशुओं की बेहतर सेवा कर सभी क्षेत्रों में लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण जनों से सहयोग एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता के लिए आग्रह किया. इस दौरान एसडीएम , तहसीलदार,जनपद सीईओ, जनपद पंचायत सदस्य, विधायक प्रतिनिधि, सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष, उप संचालक कृषि डी सी  कोशले सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें