ब्रेकिंग

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

सूचना

: गोगपा ने वनमंडल कार्यालय का किया घेराव….भर्राशाही मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन…5 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी....बांध निर्माण में मजिस्ट्रेट जांच की मांग....

Admin

Wed, Dec 15, 2021

सूरजपुर. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई ने आज वनमंडल कार्यालय का घेराव कर व्याप्त भर्राशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नगर भ्रमण कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है. पिछले कुछ दिनो से गोगपा ने वन विभाग की नीद चैन सब कुछ छिन लिया है वजह वन विभाग में जमकर भ्रष्टाचार, मनमानी, भर्राशाही के दोषी अधिकारियों के के खिलाफ कार्यवाही को लेकर. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देवीपुर से विशाल रैली कर वनमंडल कार्यालय पहुची जहा पर विगत एक वर्ष में लाखों रूपये के भर्राशाही का आरोप लगा कर बताया कि जंगल विभाग में जंगल का कानुन चल रहा है यहा प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही है और इनके द्वारा जंगलों के विकास कम और विनाश बड़े स्तर किया जा रहा है.गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने वनमंडल के अधिकारियों पर यह सीधा आरोप लगाया है कि इनके रेंजर तो क्षेत्रों में ये कहते फिर रहै हैं कि जब विधायक जी हाथ हमारे सिर पर है , हमारे खिलाफ कुछ जांच नही बैठ सकता. उन्होने बताया कि जरूरत पड़ी तो न्याय के स्थानीय विधायकों के निवास घेराव करेंगे और विकास के नाम शासकीय राशि का बंदरबांट नहीं होने देंगे. वनमंडल का घेराव व सभा को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष राम अधिन पोया, प्रभु नारायण श्याम, धर्म सिंह सरूता, सुरेश सरूता, देवसाय,उदय मराबी, सोन श्याम ने संबोधित कर वन विभाग के कार्यकलाप की पोल खोलकर 5 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी देते हुये तहसीलदार को ज्ञापन सौप आंदोलन समाप्त किया.
गोगपा की मांगे
अर्जूनपुर बांध निर्माण में मजिस्ट्रेट जांच की मांग, सोहागपुर क्षेत्र सहित जहां भी मुदांरा निर्माण कराया गया है, मुदारो के अंदर मिट्टी और फेंके -फेकाये को ऊपर से सीमेंट चढ़ाने, बांध एवं स्टापडेम निर्माण में मिट्टी और अमानक पत्थरों उपयोग कर फर्जी बिल पर लाखों का गबन, बाध निर्माण में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग की जांचकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें