ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: गुरू पूर्णिमा पर वरिष्ठ नागरिक संघ ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Admin

Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर- गुरू पूर्णिमा के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संघ के अध्यक्ष एस.एस.पी.जायसवाल ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे गुरू हैं और फलदार वृक्ष नम्रता व अहम की भावना से दूर रहने की षिक्षा देते हैं। वहीं उपाध्यक्ष बालकृष्ण ओझा ने जीवन में आॅक्सीजन व कार्बन डाई आॅक्साईड के संतुलन पर प्रकाष डाला। संघ के सचिव अनिल गोयल ने गुरूओं के योगदान को सर्वोपरि बताया। भोला प्रसाद अग्रवाल के निर्देषन पर वृक्षों की विधिवत पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर पौधरोपण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इस दौरान आम, पपीता, आंवला, बेल, जामुन, अमरूद, केला के करीब 2 सौ फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन का भी सक्रिय योगदान रहा। संगठन की श्रीमती लता अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, पिंकी जैन, नैना गर्ग, बबीता अग्रवाल व रेखा गोयल ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार रखे। पौधों की निःषुल्क व्यवस्था कराने पर संघ ने कलेक्टर के.सी.देवसेनापति व उपसंचालक उद्यानिकी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुरारीलाल अग्रवाल, हरिदास अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, रविषंकर मिश्रा, लोचन प्रसाद गुप्ता, के.एन.राय, सज्जन गोयल, हजारीलाल अग्रहरि, गोपाल सोनी, श्याम देव ठाकुर, पतराम सिंह मरकाम, मनोज सिंह सहित रामानुजनगर इकाई से मोतीलाल गुप्ता, नेम सिंह ठाकुर, खरसाय गिरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीष श्रीवास्तव तथा आभार प्रदर्षन मोतीलाल गुप्ता के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें