: गुण्डे बनकर की मारपीट...मोबाईल को तोडा...पुलिस से पिटवाया....FIR करवाये.....अब मांग रहे है माफी कलेक्टर....रणबीर शर्मा
Admin
Sun, May 23, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले का प्रशासन हुआ बेलगाम.जमकर भाजी गई लाठिया. कराई उठक-बैठक. खुद गुंडे की तरह कलेक्टर साहब ने युवक को मारा चाटा, मोबाईल को भी तोडा.जरुरतमंदो लोगो पर निकाला भडास. नगर में खुले आम प्रशासनिक गुण्डागर्दी से नगरवासी है दहशत में. गौरतलब है कि जिले में कोरोना की बढती रफ्तार व होने वाले मौतो से तिलमिलाये जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपनी सारी मर्यादा को लाघते हुये निर्दोषो पर जमकर भडास निकाली. सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एक किशोर कोविड अस्पताल में दाखिल अपनी दादी के लिये भोजन पहुचा कर आ रहा था उसका मोबाईल को तोडते हुये चाटा मारा गया साथ ही पुलिस से मारपीट कराते हुये एफआईआर करने को बोला गया.बात यही पर समाप्त नही हुई कलेक्टर ने और लोगो से बदसलुकी करते हुये कई अन्य जरुरतमंदो को पुलिस के हाथो मारपीट कराया. यहा तक की नगर के कई युवतियो के साथ बदसलुकी हुई. जबकि टिका लगवाने गये थे. श्रीमान कलेक्टर ने अपनी गरिमा मर्यादा को सब को दर किनार करते हुये निरीह लोगो पर डंडा बरसाते हुये उनका विडियो बनवा गया. जब उनका विडियो सोशल मिडिया में चलने लगा तो उन्होने माफी मागते हुये सफाई दी है जो की पुरी तरह झुठी साबित हो रही है.बहरहाल जिले के कलेक्टर के सड़क छाप गुंडों वाले कृत्य से नगर मे जमकर आक्रोश है कई समाजिक कार्यकर्ता कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये उन्हे बर्खास्त करने के साथ उनपर एफआईआर करने की बात कह रहे है.
विज्ञापन
विज्ञापन