ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: गरीबो का अनाज चोरी करने,खरीदने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Feb 17, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शासकीय उचित मूल्य दुकान में सिलसिलेवार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व चोरी का माल खरीदने वाले कुल 5 आरोपियों को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर 2 लाख 51 हजार 900 रूपये की सम्पत्ति जप्त किया है। दिनांक 17.01.25 को ग्राम पस्ता निवासी भुजेश प्रजापति ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान पस्ता का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा 60 बोरी चावल चोरी कर ले गया है। दूसरे मामले में ग्राम दुर्गापुर निवासी रामजीत मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के शासकीय उचित मूल्य दुकान का चैनल गेट तोड़कर 64 बोरी चावल, 4 क्विंटल शक्कर चोरी कर ले गए। दोनों मामले की रिपोर्ट पर 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। रामानुजनगर पुलिस इन दोनों मामलों की विवेचना में लगी थी इसी बीच सूचना मिला कि ग्राम परशुरामपुर के सोसायटी में चोरी हुआ है पुलिस मौके के लिए रवाना हुई तब रास्ते में ग्राम कोट में एक छोटा हाथी पंचर हालत में सड़क किनारे चावल बोरी लोड़ हालत में मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ पर जानकारी मिला कि इस वाहन से ड्राईवर सहित 3 लोग भागे है, पुलिस के द्वारा वाहन एवं चावल को थाना लाया गया। परशुरामपुर सोसायटी से 26 क्ंिवटल चावल चोरी होने की रिपोर्ट मुनफत खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया। चावल लोड़ छोटा हाथी के वाहन स्वामी से ड्राईवर के बारे में पूछताछ करने पर राज सिंह उर्फ छोटू को गाड़ी चलाना बताया जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर राज उर्फ छोटू को पकड़ा। पूछताछ पर इसने बताया कि अपने साथी मोहित सिंह, मनबहादूर बसोर, कमलभान सोनवानी व 1 अन्य के साथ मिलकर ग्राम पस्ता, दुर्गापुर एवं परशुरामपुर के उचित मूल्य दुकान से खाद्यान सामग्री चोरी करना और चोरी का माल सूरजपुर के चिटकाहीपारा मानपुर के विमलेश साहू को बिक्री करना बताया। पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहित, मनबहादूर बसोर, कमलभान व विमलेश साहू को पकड़ा गया जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। मामले में पुलिस के द्वारा 26 क्विंटल चावल कीमत करीब 40 हजार रूपये, नगदी 11900 रूपये, एक लोहे का सब्बल, परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 29 एसी 4366 कीमत करीब 2 लाख कुल 2 लाख 51 हजार 900 रूपये का जप्त कर आरोपी 1. राज सिंह उर्फ छोटू पिता जवाहीर सिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम पोड़ी सुरता, हाल मुकाम तुरियापारा मानपुर सूरजपुर 2. मोहित सिंह राजपूत पिता बब्बू उम्र 19 वर्ष निवासी तुरियापारा मानपुर सूरजपुर 3. मनबहादूर बसोर पिता करन बहादूर उम्र 25 वर्ष निवासी तुरियापारा मानपुर, 4. कमलभान सोनवानी पिता सोनू उम्र 26 वर्ष निवासी शिवप्रसादनगर, चौकी बसदेई 5. विमलेश साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी चिटकाहीपारा मानपुर, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें