ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: गये थे घुमने लेकिन लाष देख फुलने लगे हाथ- पांव

Admin

Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- गांव के कुछ युवक बंद पड़ी कोयला खदान की ओर जब घुमने गये तो उनके पैर पेड़ पर लटकती लाष को देखकर ठिठक गये। कुछ देर तो उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। गौरतलब है कि बिश्रामपुर से लगे ग्राम गांधीकोट स्थित बंद पड़ी ओपन कास्ट कोयला खदान के समीप कुछ लोग घुमने निकले थे, घुमने के दौरान उनकी नजरें एक पेड़ पर लटकती लाष पर पड़ी लाष देख कुछ देर तो घुमने गये युवक सहम गये, लेकिन फिर खुद को संभालते हुए युवकों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच देवबनर सिंह और पुलिस थाना बिश्रामपुर को दी। पुलिस ने मौके पे पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार कर लाष को पेड़ से उतारा। पुलिस के अनुसार ओसीएम की कुवारी नम्बर 11 के बगल में लटकती लाष किसी अज्ञात युवक की बताई, युवक की लाष 10-12 दिन पुरानी बताई जा रही है। सड़क मार्ग से दूरी पर सुनसान जगह पर होने के कारण अब तक इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी, युवक की पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। पोखरी में लाष मिलने की सूचना जैसे- जैसे गांव में फैलती चली गई वैसे- वैसे लोगों का वहां पर मजमा लगने लगा। पुलिस ने मौके पर ही चिकित्सकों को बुलाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और लावारिष लाष मानकर चिन्हांकित स्थान पर लाष को दफना दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें