ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक गिरफ्तार...

Admin

Tue, Sep 3, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. प्रतापपुर पुलिस ने खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. ग्राम अमनदोन प्रतापपुर निवासी आजाद अंसारी ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 1586 को ट्रक डाईवर 30-31 अगस्त कप रात 12 बजे पोड़ी मोड़ ढाबा के पास रोड़ किनारे खड़ा करके ट्रक में सो रहा था रात करीब 2.30 बजे यह अपने साथी के साथ अपने ट्रक को देखने पोड़ी मोड़ गया जहां इसके ट्रक के सामने स्कार्पियों वाहन खड़ा था 2 लोग ट्रक के डीजल टंकी को तोड़कर पाईप से डब्बा में डीजल चोरी कर रहे है जिन्हें पकड़ने का प्रयास किए. जिसे देखकर स्कार्पियों वाहन में बैठा लोग गाड़ी लेकर भैंसामुड़ा की ओर भाग गये, डीजल चोरी कर रहे दोनों व्यक्ति भी पाईप व डब्बा को वहीं छोड़कर भागने लगे तो जिनका पीछा करने पर एक व्यक्ति धमेन्द्र लोनी पिता अछत लाल लोनी ग्राम सीलपुर कोतमा, मध्यप्रदेश को पकड़ा, जो मौका पाकर वहां से भाग निकला। डाईवर से डीजल टैंक चेक करवाने पर बताया करीब 50 लीटर डीजल को चोरी कर ले जाना बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 24 धारा 305(सी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोतमा-अनूपपुर रवाना हुई और मुखबीर की सूचना एवं तकनीक की मदद से आरोपी धर्मेन्द्र लोनी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कार्पियों वाहन से आकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी में प्रयोग किए पेचकश व हथौड़ी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें