ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कोविड अस्पताल परिसर बना शराब खोरी का अड्डा....महिलाओ से दुर्यव्यव्हार.... खाना फेक कर कुत्तो से खिलाने से बाज नही आते.....

Admin

Mon, Jan 18, 2021

सूरजपुर-जिले का कोविड अस्पताल इन दिनो सुर्खियों में है वहज है धरती का भगवान कहे जाने वाले डाक्टरो की मेहरबानियो से... मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय से 5 जनवरी से लगाये गये डाक्टरो ने कोविड अस्पताल का माहौल खराब कर दिया है। यहा तक कि विभाग इनकी कार्यप्रणाली को देखते हुये कलेक्टर को कार्यवाही करने की फरियाद की गई है।
कोविड के मरीजो के इलाज के मददेनजर मुख्यालय मे कोविड अस्पताल बनाये गये थे लेकिन यहाँ अब इस अस्पताल परिसर में खुले आम शराब खोरी करना आम बात हो गई है यहा तक अन्य स्टाफ सहित खाना पहुचाने वाली महिलाओ से दुर्यव्यव्हार, खाना फेक कर कुत्तो से खाना खिलाना से बाज नही आते। उक्त अस्पताल डयूटी दौरान सामने बने आवास मे कोविड नियमानुसार रहना है साथ ही बाहर नही निकलना भी शामिल है कोरोना वारियर्स बने ये डाक्टर कोविड के नियमो को दरकिनार करते हुए आना जाना करते है साथ ही खाना देने वाली महिलाओ बुरा वर्ताव कर खाना फेक देते है महिलाओ ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से कर कार्यवाही करने की बात कही है तो वही इन डाक्टरों के कार्यकर्लाप से अस्पताल प्रबंधक भी नाराज है और उन्हे हिदायद दिया गया था पर उक्त डाक्टरो ने हिदायत को ना मानते हुये और खुलकर मनमानी पर उतर आये है|  
अस्पताल परिसर का जाली को उखाडकर बाहर जा रहे.....
अस्पताल परिसर के मुख्यगेट में पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये है यहा पदस्थ स्टाफ के पास पुरी जानकारी रहती है कि कौन कौन पदस्थ है लिहाजा बाहर जाने वाले डाक्टरों को रुकने पर ये इनके साथ भी बुरा वर्ताव करने से बाज नही आते। बहरहाल अब ये अस्पताल के आवास के बगल से लगे लोहे के बेरिकेट को तोडकर आसानी से मोटर सायकल से आवागमन कर रहे है।
कलेक्टर साहब को अवगत कराया गया है कार्यवाही के लिये बोला गया है-आर एस सिह सीएमएचओ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें