ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कोचिंग न गाइडेंस.... NEET क्रैक करके किया कमाल...

Admin

Wed, Sep 14, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर- कहते हैं कि कुछ ठान लो और उसे पूरी ईमानदारी, सच्ची लगन और मेहनत से करो तो सफलता जरूर मिलती है.यह कहानी है एक ऐसे बच्चे की जो सैकड़ों उन बच्चों के लिए प्रेरणा है जो राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (NEET) से घबराते हैं लाखो रुपये कोचिंग खर्च करते है. नगर के भैयाथान रोड मन्दिरपारा के रहने वाले एक लड़के ने नीट की परीक्षा पास की. खासबात है कि पिता के मन में था कि उसका बेटा डॉक्टर बने. बेटा ने पिता के मन की बात समझा और बिना किसी कोचिंग और गाइडेंस के घर पर सेल्फ स्टडी करके नीट क्रैक करके दिखा दिया.यह कमाल कर दिखाया है भैयाथान रोड मन्दिरपारा के दिनेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 596 अंक के साथ अखिल भारतीय रैंक 22561 मिले हैं विशाल ने बताया कि 'मैंने घर पर ही परीक्षा की तैयारी की कोई औपचारिक कोचिंग नहीं ली, मैंने सुझावों के लिए बहुत सारे YouTube वीडियो देखे. मुझे साबित करना था की अगर लोग अपने घर से पूरी मेहनत और लगन से तैयारी करते है तो वो बड़े से बड़े कंपटीशन एग्जाम को क्रैक कर सफलता हासिल कर सकते है. अपनी सफलता का श्रेय मेरे मम्मी-पापा,गुरुजनों और दोनों दीदी को दिया है विशाल ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र थे जहाँ से 12वीं तक की पढ़ाई की है वे पहले प्रयास में ही सफल हो गए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें