ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: केरल में अति वर्षा से आई भीषण बाढ़ से पीड़ितों के मदद के लिए दो संगठनों ने 02 लाख 10 हजार की राशि प्रदाय की गई

Admin

Mon, Aug 27, 2018
सूरजपुर-कलेक्टर के0सी0 देवसेनापति के कक्ष में आज केरल में अति वर्षा से आई भीषण बाढ़ से पीड़ितों के मदद के लिए राईस मिल एसोसिएशन सूरजपुर ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 01 लाख 10 हजार का चेक प्रदाय किया गया। इसके साथ ही पत्थर क्रेशर एवं ईंट भट्ठा संघ जिला सूरजपुर द्वारा 01 लाख रूपये का चेक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश मित्तल, श्री संदीप मित्तल, पत्थर क्रेशर एवं ईंट भट्ठा संघ के श्री आनंद सिंघल, श्री बांके बिहारी अग्रवाल, श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री रवि सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, मुख्यमंत्री सुशासन फेलो आदिब वहाब, माईनिंग इंस्पेक्टर श्री सुभाष साहू उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री देवसेनापति ने स्वयं सेवी संगठन, अन्य एसोसिएशन, आमजन व अन्य से आग्रह किया गया है कि चेक एवं अन्य राहत सामग्री के रूप स्वेच्छा से 01 सितम्बर तक दान कर सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में कलेक्टर श्री देवसेनापति की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों द्वारा 10 लाख रूपये प्रदाय करने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें