ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कलेक्टर ने की विभिन्न संगठनों से अपील

Admin

Thu, Aug 23, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कलेक्टर केसी देवसेनापति, जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा की उपस्थिति में जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में केरल बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री भेजने के संबंध में विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर देवसेनापति ने बताया कि केरल में आई बाढ़ से लगभग 20 हजार करोड़ के जानमाल की क्षति हुई है। भारी नुकसान को देखते हुए आर्थिक सहायता हेतु बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सूरजपुर जिले में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सहायतार्थ हेतु पहल की जा रही है। उन्होंने केरल में आये भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने का आह्वान किया है। विदित हो कि पिछले सप्ताह केरल में लगभग 100 साल बाद आई भीषण बाढ़ से 370 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है तथा 13 लाख से अधिक लोग विस्थापित किये जा रहे हैं। बाढ़ में 4 लाख से अधिक घर पानी में डूब गये हैं एवं 6 हजार से अधिक राहत शिविर बनाये गये हैं। लगभग 3700 मेडिकल कैम्प के माध्यम से पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। केरल में आये इस बाढ़ से 9 लाख एकड़ से अधिक में कृषि, फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है एवं 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है, सबसे अधिक प्रभावित जिलों में इडुक्की, पालक्कड़, कोट्टायम, कोल्लम व एरणाकुलम जिले हैं। बाढ़ की वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गये हैं एवं 10 हजार किलोमीटर सड़क टूट चुकी है तथा 80 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है, के संबंध में जानकारी का अवलोकन प्रोजेक्टर के माध्यम से कराया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर, डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह, जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी, जेल संदर्शक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पत्रकार राजेश सोनी, व्यापारी संघ, राईस मिल एसोसिएशन के राजेश मित्तल, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से उमेश अग्रवाल, माईनिंग एसोसिएशन की ओर से बनारसी जायसवाल, आनंद अग्रवाल, अवधेश गोयल, बांके बिहारी अग्रवाल, मनोज साहू, बाबूलाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय डोसी, रूपेश मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से विकाश सिंह, कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से देवेन्द्र गुप्ता, मेडिकन एसोसिएशन, प्रतिनिधि अदानी माईन्स की ओर से आनंद विभोर, पतंजलि योग समूह एवं आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से संजय गिरी, व्यापार संघ से अंकुर गर्ग, कांग्रेस से ईस्माईल खान, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके विश्वकर्मा, महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी मुक्तानंद खुंटे, खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, संजीव तिवारी, जनसम्पर्क अधिकारी मैक्सिमा टोप्पो समेत विभिन्न निर्माण एजेंसी व विभिन्नि जिलाधिकारी उपस्थित थे। प्रोजेक्टर का संचालन अदीब वहाब द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें