ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कुपोषण से मुक्त हुई शैलजा...सुपोषण की ओर पंचायत के बढ़ते कदम के दिखने लगे सार्थक परिणाम...

Admin

Thu, Jan 9, 2020

राजेश सोनी
सूरजपुर -मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत सुपोषण की ओर पंचायत के बढ़ते कदम कार्यक्रम के अंतर्गत तिलसिवा पंचायत के देवराज के बाद पचीरा पंचायत, गोंड़पारा आंगनबाड़ी केंद्र  की शैलजा  उम्र 1 वर्ष 5 माह, की कुपोषण से मुक्ति पाकर सामान्य श्रेणी मे आ चुकी हैं।
जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत की मदद से पचीरा और तिलसिवा पंचायत मे इस कार्यक्रम की शुरुआत सितम्बर माह मे की गयी थी। जिसमे दोनों पंचायतों ने  कुल 18 कुपोषित बच्चों को गोद लिया था, उस वक्त शैलजा का वजन मात्र 7 किलोग्राम था और वो कुपोषण से पीड़ित थी, पंचायत के अतिरिक्त देखभाल और अतिरिक्त आहार की वजह से आज शैलजा का वजन 7 किलोग्राम से 8 किलो 100 ग्राम हो गया है और वो सामान्य की श्रेणी मे आ गयी है।महिला एवं बाल विकास विभाग के अथक प्रयास से अभी हाल फ़िलहाल में गोद लिए गए 18 बच्चों मे 2 बच्चे सामान्य की श्रेणी मे आ गए हैं और 16  सभी बच्चे मध्यम श्रेणी मे आ गए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें