ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कुदरगढ़ महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, श्रद्धालुओं को मिला उपचार...

Admin

Tue, Apr 8, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कुदरगढ़ में आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर 30 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक लगातार आयोजित किए गए, जिनमें चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी मेला स्थल, देवीधाम मंदिर परिसर, परिवर्तित मार्ग, झगराखांड़ धाम, वाहन पार्किंग स्थल एवं कुदरगढ़ महोत्सव स्थल में लगाई गई थी। इस अवधि में कुल 201 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिसमें सिकल सेल जाँच 14, एनीमिया  26, बीपी  29, इंजरी  7, बुखार 12, पेचिश 11, कमजोरी  18, सर्दी-खांसी  36, चर्म रोग  5 तथा अन्य बीमारियाँ 43 शामिल थीं।इसके अलावा अन्य  शिविर स्थलों पर कुल 1463 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें टी.टी. इंजेक्शन  8, ए.आर.व्ही. इंजेक्शन  9, सिकल सेल  43, एनीमिया  112, बीपी  286, शुगर 204, इंजरी  125, बुखार  160, पेचिश 38, कमजोरी  121, सर्दी-खांसी  256, चर्म रोग  29 तथा अन्य 72 मरीजों को लाभान्वित किया गया।
इस आयोजन के दौरान कुल 1664 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी, जिससे उन्हें लाभ मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें