ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: किसान को जुताई के दौरान मिला गड़ा धन, लगी भनक तो क्राईम ब्रांच ने कर लिया जप्त

प्रवेश गोयल सूरजपुर- ग्राम उमापुर का एक किसान अपने पुराने घर के बगल में स्थित बाड़ी की जुताई कर रहा था इस दौरान उसे पुराना लोटा मिला और लोटा के अंदर उसे प्राचीन सिक्के मिले थे, यह बात कृषक परिवार ने किसी को नहीं बताई इसके बावजूद पुलिस को मुखबीर ने जमीन में गड़ा धन मिलने की सूचना दे दी और पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच की तो उसे किसान के पास से 31 नग पुराने चांदी का सिक्के मिले जिसे रामानुजनगर पुलिस थाना में जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय ने बताया कि मूखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल एवं अतिरिक्त एएसपी मेघा टेंभुरकर के निर्देशन में क्राईम ब्रांच टीम ने ग्राम उमापुर जाकर कृषक दिलीप साहू से पूछताछ की और उसके कब्जे से 31 नग चांदी के सिक्के एवं पुराना लोटा जप्त कर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। जप्त किये गये चांदी के सिक्के की कीमत 30 हजार रूपये बताई जा रही है। थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा जप्त चांदी के सिक्को को पुरातत्व शाखा सूरजपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा गया है। इस कार्रवाई में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय के अलावा विषुन देव पैकरा, दिनेष ठाकुर और विलोन बड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें