ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी...भाजपा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन...

Admin

Tue, Dec 6, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक में भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है, पूरा मामला भानुप्रतापपुर उपचुनाव से जुड़ा है जहाँ के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप लगाया है. दरअसल भानुप्रतापपुर उपचुनाव के मतदान के बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नही ले रहा. आज भाजपा ने झारखण्ड व प्रदेश सरकार पर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप  लगाया है वहाँ के प्रत्याशी ब्रह्मानंद के अपमान को समस्त आदिवासियों का अपमान बताते हुए भाजपा ने अग्रसेन चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है वही पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे पुतला दहन को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झुमाझपटी भी देखने को मिली वहीं पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे..और पुलिस देखती रह गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें