ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: कलेक्टर भी नेताओ की तरह झुठे वादे करते है...दो महिने के अंदर विद्युत सुविधा देने को बोला था....अब एक साल होने को है

Admin

Sat, Aug 21, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. क्या कलेक्टर जैसे अधिकारी भी नेताओ की तरह झुठे वादे करते है और हवा में उड जाते है…? जिले के कलेक्टर जैसे पदो पर विराजमान अधिकारी मझे हुये नेताओ की तरह ग्रामीणो से झुठे वादे करते है नेताओ की तरह सर्वगुण धारी होते है. गांव के भोले भाले मासुम ग्रामीणो को सब्ज बाग दिखा चने के झाड में चढा देते है. ऐसा ही अजीब गरीब मामला जिले में देखने को मिला जब जिले के पूर्व कलेक्टर रणबीर शर्मा जिले 17 सितंबर 2020 को बिहारपुर चांदनी के महुली गांव पहुचकर लगभग 200 ग्रामीणो के बीच विद्युत सुविधा दो महिने के अंदर कराने का वादा किये थे. लेकिन कई महिने गुजर जाने के बाद भी वादा तो नेताओ की तरह सफेद घोडा साबित हुआ. पूर्व कलेक्टर के कथनी और करनी का फलस्वरुप थप्पडबाज कलेक्टर के तौर पर विख्यात हुये.. श्री शर्मा को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी खासी पहचान मिलने के पश्चात जिले से विदाई हुई. आज एक साल होने को है ग्रामीणो को पूर्व कलेक्टर साहब का वादा आज भी याद है. बहरहाल बिजली समस्या से जूझ रहे महुली गाव के ग्रामीणो ने बिहारपुर में लगे जन चौपाल में आवेदन देकर पूर्व कलेक्टर के वादो को वर्तमान कलेक्टर साहब को पत्र के माध्यम से याद दिलाया है किस तरह आसपास के गांव के ग्रामीणो की मौजुदगी में उन्होने ने महुली में दो महिने के अंदर विद्युत विस्तार कराने को कहा था. अब देखने वाली बात यह है कि पूर्व कलेक्टर के वादो को वर्तमान कलेक्टर पुरा कर पायेगे या नही, यह आने वाला समय ही बतायेगा….?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें