ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक- विभागवार लंबित प्रकरणों पर की गई समीक्षा ,

Admin

Tue, Feb 13, 2024

विशाल पटेल✍️

सूरजपुर/13 फरवरी 2024/ आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विभाग वार लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। कलेक्टर ने जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का विभागवार समीक्षा करते हुए समय सीमा के अंदर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।राजस्व प्रकरण का निपटारा शीघ्र हो और राजस्व प्रकरण में कमी आये इसके लिए कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में राजस्व अमले की साप्ताहिक बैठक रखने की बात कही ताकि राजस्व मामलों के समाधान में गति लाई जा सके। राजस्व की इस साप्ताहिक बैठक में एसडीएम, तहसीलदार के साथ साथ नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।बैठक में न्यायालय प्रकरण अन्य लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ट लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, लोक सेवा गारंटी, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, पुरातत्व शाखा, खाद्य विभाग, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, ई-गवर्नेंस सोसायटी, लीड बैंक, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, आबकारी, सांख्यिकी, जनपद पंचायत, नगर पालिका, डीआरसीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वास्थ्य, एसईसीएल, कृषि और पुलिस विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें