ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण...

Admin

Mon, Dec 31, 2018

सूरजपुर-कलेक्टर के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण किया गया, धान खरीदी केन्द्र देवनगर में धान की बफर मात्रा को देखते हुए जिला विपणन अधिकारी को धान उठाव तेजी से कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही उपार्जन केन्द्रो में अधिक धान भण्डारण को देखते हुए जिले के मिलर्स द्वारा ज्यादा से ज्यादा धान उठाव कराने हेतु खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया गया। कलेक्टर द्वारा उपार्जन केन्द्र में उपस्थित कृषकों से धान विक्रय में होने वाली परेशानियों के बारे चर्चा की गई एवं कृषकों को अच्छी गुणवत्ता का धान विक्रय करने की सलाह दी गई, उपार्जन केन्द्र प्रभारी को उच्च गुणवत्ता का धान क्रय करने का निर्देश दिया गया। धान खरीदी केन्द्र स्तर पर नामांकित कृषि विस्तार अधिकारीयों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अनुपस्थित अधिकारीयों को कारण बताओ सूचना जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी अमृत कूजूर, सहायक खाद्य अधिकारी संदीप भगत, जिला विपणन अधिकारी बी.एस.टेकाम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें