ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: करंट नहीं है इसके बावजूद लोगों के लिए आफत बना है यह सपोर्टिंग तार

Admin

Sun, Jul 15, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान रोड में बिजली पोल को सपोर्ट देने वाला एक तार 20 परिवार के निस्तार में बाधक बना हुआ है शासन स्तर पर आवेदन देने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और यह तार आज भी आवागमन में बाधक बन कर लोगों को परेशान किया हुआ है। गौरतलब है कि सूरजपुर के भैयाथान रोड में डॉक्टर केएन शर्मा की चारदीवारी से लगा एक मार्ग केवल विद्युत पोल का सपोर्टिंग तार के कारण आवागमन को अवरुद्ध किया हुआ है। इस तार को हटाने के लिए नगर पालिका से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिए गए विद्युत विभाग के संज्ञान में भी इस मार्ग की परेशानी है इसके बावजूद इस सपोर्टिंग तार को हटाने में विद्युत विभाग की कोई रुचि नहीं है, जबकि बीच मार्ग से सपोर्टिंग तार के हट जाने से 20 घर के लगभग 100 से भी अधिक लोगों की निस्तारी आसान हो जाएगी। बताया जाता है कि इस तार को ना हटने देने में एक प्रभावशाली परिवार का हाथ है जो किसी तरह का विवाद कर इस तार को बीच मार्ग में बनाए रखना चाहता है शासन और प्रशासन पर इस प्रभावशाली व्यक्ति का प्रभाव है यही कारण है कि अब तक यह तार नहीं हट सका है। कभी भी तार से उलझकर हो सकता है बड़ा हादसा मुख्य मार्ग से बस्ती तक जाने के लिए आम सहमति से 10 फीट का रास्ता तैयार किया गया था इस रास्ते में विद्युत पोल का सपोर्टिंग तार बीचो-बीच स्थापित कर दिया गया है यह तार कभी भी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। केवल एक परिवार की जिद के कारण 20 से भी अधिक परिवारों का आवागमन थक कर देने वाले इस तार को हटाने में विद्युत विभाग के पसीने क्यों छूट रहे हैं यह शोध का विषय बन गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें