ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: कन्या हाई स्कूल नवापारा के छात्राओं ने मनाया संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम

Admin

Fri, Aug 31, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की रुपरेखा के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा के छात्राओं के द्वारा बड़ी धूमधाम से संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित  किया गया। इस दौरान प्रार्थना स्थल पर मां सरस्वती की वन्दना एवं समस्त कॉशन संस्कृत में देकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। शिक्षक अनिल कुमार टोप्पो एवं संगीता तिवारी द्वारा संस्कृत के श्लोकों का सस्वर वाचन कराया गया। वहीं प्राचार्य एसपी निशाद द्वारा संस्कृत दिवस कब, क्यों मनाया जाता है और संस्कृत भाषा की जानकारी छात्राओं को दी। इस दौरान के छात्राओं द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया और संस्कृत संभाषण एवं श्लोको का अर्थवाचन कराते हुए छात्राओं को कहा गया कि अपने परिवार एवं ग्रामीण परिवेश में संस्कृत कि महत्ता पर प्रकाष डाले और उन्होंने बताया कि संस्कृत विषय का अध्ययन जरुरी है कि नहीं विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। संस्कृत के महान विभूति कालीदास, वेदव्यास एवं अन्य संस्कृत के विद्वानों की कृतियों के बारे में बताया गया। संस्कृत निबंध एवं श्लोक की लिखित प्रतियोगिता आयोजित कर संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अमृतलाल कंवर, एम अंसारी, एन साहू, एन तिर्की, सुमन साहू, प्रवीण कष्यप व शिक्षकगण समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें