ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कचरे से बन रही खाद बनी आय का जरिया..प्राप्त आय से प्रोत्साहित कर रहे महिला समूहों को..

Admin

Wed, Oct 17, 2018
विक्की तिवारी सूरजपुर- स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के साथ साथ स्थानीय नपाप के द्वारा घरों ,दुकान सहित अन्य स्थानों से एकत्रित कचरे से बनी खाद एक तरह जहाँ  उद्यानों में उपयोग के साथ किसानों को बेच कर राजस्व का जरिया बनाया गया है। यहां नगर पालिका द्वारा कामोसिट  शेड में घर-घर से कलेक्शन किए जा रहे कचरों से खाद बनाने का काम किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा सहित नोडल अधिकारी अर्चना गुप्ता, मोनिका प्रसाद, नवीन दुबे, निलेश चंद्रा आदि ने किया। बताया कि गीले कचरों से बने खाद का उपयोग नेहरू पार्क में किया गया। इसके साथ ही किसानों को भी इसे बेचा जा रहा है जो राजस्व का जरिया बना हुआ है। इससे प्राप्त राशि को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में दिया जा रहा है। जिससे इस कार्य में लगी महिलाओं में कार्य के प्रति उत्साह है।वही इससे अन्य महिला स्व सहायता समूहो का आकर्षण नपाप के साथ जुड़ कर इस कार्य के तरफ बढ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें