ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ओड़गी विकासखंड में रातों रात जेसीबी मशीन से डबरी का निर्माण ..पूरा मामला यहां का...

Admin

Tue, Dec 10, 2019

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर।सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के चांदनी क्षेत्र बिहारपुर के ग्राम पंचायत खैयरा के हितग्राहि ललन साकेत पिता रामप्रसाद साकेत के निजी भूमि पर इस वर्ष महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत डबरी स्वीकृति प्रदान हुआ है... ज्यादा पैसा बचाने के चक्कर में रातों रात जेसीबी मशीन से खोदाई करवा लिया गया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौका पर जाकर उस डबरी को ग्रामीणणों के बीच जब देखा गया तथा वहाँ के ग्रामीणों से जब पूछा गया तो एक शब्द में बोले की हां रात में जेसीबी मशीन आई थी.. और रातों रात जेसीबी मशीन से खोदाई कर सुबह मशीन खोदाई करके चली गई। जब हितग्राहि ललन साकेत से पूछा गया तो बोला कि हां जेसीबी मशीन से खोदाई हुआ है.. और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जब ग्राम पंचायत सरपंच एवं रोजगार सहायक सचिव से जानकारी लिया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि इसके बारे में हम लोगों को जानकारी नहीं है.. हितग्राहि अपने मनमानी ढंग से डबरी का कार्य जेसीबी मशीन से खोदाई करवाया है.. इस महत्वाकांक्षी योजना का मूल रूप से उद्देश्य यह है कि ग्रामीण अंचल के गरीब मजदूरों को मजदूरी प्रदान करना। न कि ऐसे बडे़ उद्योगपति के खजाना भरने का है कि वह अपनी मशीन जैसे उपकरण लेकर आवे और चंद घंटे में लाखों रूपया लेकर चल जाए। गरीब मजदूरों के मजदूरी पर लात मारके चल जाए। इस तरह की घटना इस क्षेत्र में बार बार घट रही है तथा ऐसा मामला कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत कोल्हूआ समेत कई गांव ऐसे हैं जहां जेसीबी मशीन से कार्य करवाया गया था।वैसे भी इस वनांचल क्षेत्र में कोई किसी भी प्रकार का कार्य मिलता नहीं है। ग्रामीणों का पंचायत के ऊपर यह आरोप लगाएं हैं.. कि किसी भी तरिके से शासन से किसी भी योजना से कार्य स्वीकृति हो भी जाता है तो पंचायत में मनमानी ढंग से बड़े बड़े मशीनों के द्वारा काम को करवा लिया जाता है मजदूरों की आवश्यकता ही नहीं पड़ती हैं जो बहुत ही दुःख की बात है ऐसे में दिन पर दिन गरीबी और बढ़ती जा रहा है..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें