ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि अचानक स्कूल में मच गई भगदड़, फिर होने लगी पूजा अर्चना

Admin

Sat, Jul 28, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के रूनियाडीह स्थित बस्तामुक्त विद्यालय में शनिवार उस वक्त भगदड मच गई जब विद्यालय की साफ- सफाई करते वक्त बच्चों की नजर सात फिट लम्बे अजगर को क्लास रूम में देखा। सॉप- सॉप कहकर चिल्लाते बच्चे डर से बाहर निकल गये और यह नजारा देख विद्यालय प्रबंधन भी एक बार तो सकते में आ गये, लेकिन संस्था प्रमुख ने संयम बरतते हुए पहले तो सभी बच्चों को स्कूल से बाहर सुरक्षित निकाला और फिर किसी तरह अजगर सांप को बाहर निकालकर बोरे में भरा और उसे नदी किनारे ले जाकर छोड़ दिया। सांप के आंखों से ओझल हो जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में सावन माह के प्रथम दिवस शनिवार होने के कारण सुबह 6ः30 बजे बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुँच गये थे। स्कूली बच्चे जब कक्षा की साफ सफाई कर रहे थे तो उन्हें कक्ष में रखी अलमारी के एंगल में अजगर लिपटा हुआ नजर आया। जिसे देख बच्चे चिल्ला कर बाहर की ओर भागे। उस समय संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी अपने शिक्षकों के साथ स्कूल की साफ़-सफ़ाई में लगे हुए थे। बच्चों के द्वारा बताए जाने पर वह कक्षा छठवीं में जाकर देखें तो वहां लगभग 6 फीट लंबा अजगर दोनों अलमारी को जकड़े हुए थे, जिसे बड़ी मुश्किल से संस्था के षिक्षकों द्वारा निकाल कर बाहर आंगन में लाया गया और उसे बोरे में बंद कर शिक्षक रिजवान अंसारी व संस्था के खेलमंत्री जयनाथ सिंह द्वारा नदी किनारे ले जाकर छोड़ा गया। अजगर को पिलाया गया दुध और की गई पूजा अर्चना सावन माह के प्रथम दिवस होने पर स्कूली बच्चां और षिक्षकों में आस्था की भावना जागृत हो गई सावन के महिने में उसे भगवान शंकर का रूप मानते हुए अजगर की पूजा अर्चना कर उसे दूध पिलाया गया, तत्पश्चात इस दौरान बच्चों के साथ-साथ, शिक्षक एम टोप्पो, तिलेश्वरी राजवाड़े, विधावती सिंह व बच्चों के माता-पिता ने भी अजगर के दर्शन किए। संस्था में पर्याप्त साफ-सफाई होने के बाद भी इस तरह से अचानक कक्षा में अजगर का दिखना पूरे दिन चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें