ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एसीबी की टीम ने 2 हजार रिश्वत लेते प्रार्चाय को पकडा…8 हजार रुपये की थी मांग...5500 रुपये दे चुका था…

Admin

Mon, Oct 25, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार की बहार है बिना रिश्वत दिये क्या मजाल की किसी का काम हो जाये. शिक्षा का मंदिर में रिश्वत की गंगा बहने लगी है यहा जिले के शा० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर के प्राचार्य शिवधर ओझा पिता आर०पी० ओझा को 2000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. पिडित पीटीआई शिक्षक धरमपुर स्कुल के गोविंद राम ने एसीबी इकाई अंबिकापुर में शिकायत कर बताया कि उसके विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सातवे वेतनमान का एरियर्स राशि, समयमान वेतनमान का एरियर्स राशि एवं एक माह का वेतन भुगतान कराने के एवज में उससे 8 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 5500 रुपये उनके द्वारा लिया जा चुका है तथा शेष राशि 2500 रुपये की मांग रिश्वत के रूप में की जा रही है. जिससे वह परेशान थे. पिडित की शिकायत का सत्यापन होने पर आज एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने आरोपी प्राचार्य शिवधर ओझा को पिडित से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निवास स्थान में पकड़ा है. आरोपी के विरूद्ध धारा-7 पी.सी.एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें