ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: एक जनसेवा ऐसा भी....जिला अस्पताल सूरजपुर में....

Admin

Thu, Jan 9, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर- जनसेवा ऐसा भी ......जी हाँ सूरजपुर जिला अस्पताल में इन दिनों कुछ लोग ऐसा ही जनसेवा में लगे है जो मौसम की इस बदमिजाजी के बाद भी निःशुल्क गर्म पानी और चाय बाँट रहे । पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह और शाम मरीजो को निशुल्क चाय और गर्म पानी बांट कर मरीजो को राहत प्रदान कर रहे है।  अस्पताल में चिकित्सक गर्म पानी पीने की सलाह तो देते है पर अस्पताल में इसका कोई इंतजाम नही है मरीज होटलो से गर्म पानी लेते थे जहाँ उन्हें 10 रुपये सुविधा शुल्क लिया जाता था। जो गरीब मरीजो के लिए किसी बोझ से कम नही था । इसी तरह सुबह शाम चाय भी मरीजो को बड़ी राहत दे रही है। इस जनसेवा में फिलहाल के के मिश्रा, मनोज मिश्रा, शंकर अग्रवाल , उपेंद्र दुबे , चंचलेश श्रीवास्तव ,कमलेश ठाकुर आदि लगे हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें