ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: एकलव्य आदर्श विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन... 

Admin

Thu, Dec 19, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि यहां सभी बच्चे घर द्वार छोड कर आये है। सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। चुकी पूरे जिले के बच्चे यहां अध्ययनरत हैं। सभी बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी रखें सभी नशे से दूर रहे नशा व्यक्ति का नाश कर देता है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 और 78  में इस हेतु प्रावधान दिये गये है। बच्चों से मादक पदार्थ बेचवाना खरीदवाना या नशे के व्यापार में बच्चों का उपयोग पर एक लाख रुपये तक जुर्माना और दो वर्ष के दण्ड का प्रावधान दिया गया है। बच्चे यदि नशा से दूर रहेंगे तो आने वाला भविष्य भी हमारा ठीक होगा। बाल विवाह पर चर्चा करते हुए श्री मनोज जायसवाल ने बताया कि हमें बाल विवाह हेतु पूरे समाज पर नजर रखनी है। आप सभी को जब भी पता चले कि आपके घर, पड़ोसी या गांव में बाल विवाह होता है तो इसकी सूचना आपको 1098,181,112 पर दे या अपने संस्था के माध्यम से हम तक सूचना पहुंचाएं। श्री जायसवाल ने सभी आवासीय बच्चों से आह्वान किया कि शिक्षा सभी समस्याओं की चाभी है आप सभी अच्छे मन से पढाई करें। सभी का मार्ग इसी पढाई से मिलने वाला है।कार्यक्रम में संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना सूरजपुर में एन.एस.एस. से जुड़कर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया । संस्था में संचालित एन.एस.एस. के विशेष सात दिवसीय शिविर के लिए कहा और विद्यालय  का नाम रोशन करने को कहा गया| पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान के एन.एस.एस. के विशेष सात दिवसीय शिविर में बौद्धिक परिचय में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने कहा कि केवल प्रमाण पत्र के लिए एन.एस.एस. में जुडने से कोई फायदा नहीं है बल्कि समाज सेवा के भदयक से स्वयं के व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक समम्त माध्यम है समाज हमारा है और इसे ठीक रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है समाज ठीक रहेगा तो हम ठीक रहेंगे और यदि समाज दुषित होगा तो हम भी प्रभावित होगें। उन्होने राम कृष्ण परम हंस, विवेका नन्द , ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के उदाहरण से देश सेवा और समाज सेवा के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया उन्होंने “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” मिश्रावृत्ती बाल श्रम, बाल विवाह बाल यौन शोषण जैसे कलंक को समाज से खत्म करने के लिए एन.एस.एस. के कैडेटों को प्रेरित किया और सभी से अपने अपने गांव, समाज, स्कूल, कॉलेजों में समस्त विषयों के सम्बन्ध में चर्चा करने और सभी को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य रंजीत कुमार सात धुर्वे, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना चंद्रभूषण मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी चोल साय चेरवा, जिला बाल संरक्षण इकाई से पवन धीवर एवं रमेश साहू उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें