ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों में जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन...

Admin

Fri, Dec 2, 2022

सूरजपुर.   ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी इफ़ेसियेंसी, भारत सरकार द्वारा किसानो मे ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु देशभर मे व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बी. ई. ई. के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा ऊर्जा दछ सिंचाई पंप के उपयोग एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहित किये जाने के लिये आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र से जिला सूरजपुर में ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी 6 विकासखंड के 75 कृषकों ने भाग लिया एवं ऊर्जा तथा जल संरक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उप संचालक ऋषभ सिंह चंदेल, एवं प्रवक्ता के रूप मे कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. तिग्गा, अधीक्षण अभियंता महोदय ए. के. अग्निहोत्री क्रेडा, डॉ. प्रीतँसो भगत कृषि विज्ञान केंद्रअंबिकापुर, सहायक संचालक कृषि डी. एस. पैंकरा, संदीप सिन्हा,  सी एस पी डी सी एल के सहायक अभियंता बंश रूप मरकाम एवं सहायक अभियंता खेस के साथ क्रेडा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें