ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक...

Admin

Tue, Dec 31, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    जिले में रेत सहित खनिज की अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम को लेकर कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस, वन एवं परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है। जिला कार्यालय (खनिज शाखा) सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायतो द्वारा रेत खदान हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर प्रतिवेदन, अनापत्ति हेतु लंबित प्रतिवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने का प्रतिवेदन खनिज विभाग को प्रेषित किये जाने हेतु राजस्व एवं वन विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त वनमण्डलाधिकारी को भी संज्ञान में लाया गया कि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में करायें जाने वाले कार्यो को रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने उपरांत ही संबंधित ठेकेदार का अंतिम भुगतान किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें