ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: आरोपियों पर कारवाई की मांग को लेकर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन...

Admin

Mon, May 13, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शहर के एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने आज पटना थाने के सामने युवक का शव रख कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।पुलिस के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने अंतिम संस्कार किय| घटना 5 मार्च की है जब मानपुर का दिलेश्वर साहू 48 वर्ष अपने चाचा ससुर के लड़के की बारात लेकर कोरिया जिले के रनई गांव में गया था। जहाँ किसी बात पर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट कर दी गई।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था।जबकि घर मे सूचना दी गई थी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है जिसमे वह घायल है। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ से हालत गम्भीर होने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया।रायपुर में दो महीने के इलाज के बाद 11 मई को मौत हो गई. इस घटना के एक सप्ताह बाद 11 मार्च को पटना पुलिस व पुलिस कप्तान कोरिया को लिखित में शिकायत देकर मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई थी पर पटना पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया। 01मई को मृतक की पत्नी ने पटना थाने जाकर कार्रवाई जांच की गुहार की थी फिर भी पुलिस को कोई फर्क नही पड़ा। बहरहाल युवक की मौत होने परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है।परिजनों को आशंका है कि बारात पक्ष के ही कुछ लोगो ने मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हुई है।कुछ नामजद लोगो पर सन्देह व्यक्त किया गया है.होटल व्यवसायी करीब 48 वर्षीय दिलकेश्वर की संदिग्ध हालात में हुई मौत  की खबर के बाद न केवल मानपुर में मातम पसर गया बल्कि परिजनों का गुस्सा भी फुट पड़ा।हालात यह हुई कि रायपुर से शव आने के बाद लोग पटना थाने के सामने पहुँच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए थाने के सामने धरने पर बैठ गए और आरोपियों पर कारवाई की मांग करने लगे।घंटो धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस के आला अफसरों ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब मामला शांत हुआ और सूरजपुर शव लेकर बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें