: आरईएस विभाग के एसडीओ पर अपराध दर्ज, पत्नी से मारपीट व प्रताड़ना का मामला...
Admin
Sat, Aug 24, 2024सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. विवाहिता पत्नी के साथ मारपीट व शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरईएस विभाग के एसडीओ पर अपराध दर्ज किया है| एसडीओ की विवाहिता पत्नी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली में उपस्थित होकर पूर्व एवं 19 अगस्त को घटित घटना के सम्बंध में आरईएस विभाग सूरजपुर में पदस्थ SDO पति के द्वारा मारपीट कर चाक़ू से हमला करने की कोशिश करने की लिखित शिकायत की थी, तथा आप बीती पुलिस अधिकारियों को बताई कि मेरे पति शराब के नशे में धुत होकर मुझे 19 अगस्त के रात में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर हत्या करने की नियत से चाकू से हमला करना चाहा वह भाग कर समीप के सखी सेन्टर सूरजपुर में घुस गई और किसी तरह अपनी जान बचाई, मामले की गंभीरता को देखते हुए सखी सेंटर के प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए कोतवाली थाना को सौंप दिया, मामले में सूरजप कोतवाली के नगर निरीक्षक विमलेश दुबे ने छानबीन कर प्रार्थिया पत्नी की शिकायत पर आरईएस विभाग के एसडीओ मो० फरहान के विरुद्ध धारा 351 (2), 115 (2), 85 अपराध दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी हैं। पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी मायके बिलासपुर के महिला परामर्श केन्द्र से साधारण समझौता कराकर पिछले एक सप्ताह पूर्व लाये थे, लेकिन पुनः शराब के नशे में धुत होकर पूर्व की भांति मारपीट एवं मानसिक एवं शारिरीक प्रताड़ना करना प्रारम्भ कर दिए, मेरी शादी बिश्रामपुर के समसुद्दीन के पुत्र मो० फरहान से मुस्लिम रीतिरिवाज से 14 मार्च 2018 को हुई है, शादी के पाँच महीने बाद से ही शराबी पति एसडीओ फरहान द्वारा दहेज़ के लिए मारपीट तथा मानसिक प्रताड़ना व शारिरिक प्रताड़ना अब तक करता आ रहा है। हम दोनों से दो पुत्री भी है, प्रार्थिया ने यह भी बतलाई है कि दो पुत्री होने की बात को लेकर अन्य प्रकार से प्रताड़ित करते हुए, जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाकर तीन बार गर्भपात भी कराया गया है, उसे अपनी जान की खतरा होने की शंका भी जाहिर की है, वहीं घटना दिवस के रात में ही अपने अधिकारी होने की रौब दिखाकर उल्टे उसने बनावटी व झूठे रूप से कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली सूरजपुर में अपनी बचाव के लिए कायम करवाया है। जो जाँच का विषय है, जबकि सखी सेंटर सूरजपुर के द्वारा कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कोतवाली थाने में भेज दिया गया। मामले की जानकारी सखी सेंटर के महिला कर्मचारियों ने 19 अगस्त के रात्रि में ही पीड़िता के परिजनों तथा पति फरहान को मोबाईल से सूचना दिए, कि घटना के बाद पीड़िता ने सखी सेंटर में शरण ली है, जहाँ उसे सुरक्षित रखा गया। वहीं महिला का आरोप है कि पति SDO का किसी दूसरे लड़की से भी नाजायज संबंध है, जिसे पीड़िता को और ज्यादा प्रताड़ित करता रहता है, दूसरे दिन पीड़िता के माता-पिता बिलासपुर से सूरजपुर सखी सेंटर पहुंचे वहीं बेटी की हाल खैरियत देखकर उन्होंने राहत की सांसें ली।
विज्ञापन
विज्ञापन