ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आबकारी कर्मचारियों की बदसलूकी की शिकार महिला कर्मचारी के पक्ष में उतरा लघु वेतन कर्मचारी संघ

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- लगभग 1 सप्ताह पूर्व कलेक्टोरेट की आदिवासी महिला कर्मचारी के घर में घुसकर बदसलूकी करने वाले आबकारी विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अब मैदान में शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ भी उतर आया है, उन्होंने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर महिला भृत्य के साथ बदसलूकी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि विगत 10 जुलाई को रात करीब 8 बजे आबकारी विभाग के छापामार दल ने नगर के बड़का पारा मोहल्ला निवासी हंसनाथ साहू के घर में शराब होने की शंका पर छापा मारा था आबकारी दल को हंसराज साहू के यहां शराब नहीं मिली लेकिन जब उन्हें वहां शराब नहीं मिली तो आबकारी दल ने किराए के मकान में रहने वाली आदिवासी महिला कर्मचारी फुलेश्वरी सिंह के घर में घुसने की कोशिश की जिसका उस महिला ने विरोध किया और कहा कि अकेली महिला के यहां बगैर वारंट के आप प्रवेश नहीं कर सकते इस बात से नाराज आबकारी दल ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और जातिगत गाली गलौज करते हुए अश्लील गालियां भी दी जिसकी शिकायत उसने सूरजपुर कोतवाली थाना और पुलिस से की थी लेकिन इसके बावजूद न तो अजाक पुलिस ने कोई कार्रवाई की और ना ही कोतवाली पुलिस ने ही आरोपियों के विरुद्ध कोई अपराध पंजीबद्ध किया।   न्याय की तलाश में पीड़ित आदिवासी कर्मचारी फुलेश्वरी सिंह ने अपनी बातें शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं जिस पर कर्मचारी संघ ने घटना की निंदा करते हुए संभागीय महासचिव पिंकी सिंह के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर केसी देव सेनापति एवं पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर आरोपी आबकारी कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई करने की मांग की है अन्यथा उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें