ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आचार संहिता के साये में सूरजपुर सेवा समिति करेगी रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के विशालकाय पुतलों का दहन.. तैयारी पूर्ण

Admin

Thu, Oct 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- आदर्श आचार संहिता के मध्य रावण दहन एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी सूरजपुर सेवा समिति के तत्वाधान में अग्रसेन वार्ड स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में शुक्रवार को सयां 7 बजे किया जायेगा। सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण ओझा ने बताया कि आचार संहिता के कारण इस बार जिला प्रशासन की सहभागिता तो नहीं होगी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर की जायेगी। दशहरा महोत्सव एवं विशाल रावण दहन का कार्यक्रम प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सरगुजा सांसद कमभान सिंह, विधायक खेलसाय सिंह एवं नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू की उपस्थिति में संध्या सात बजे स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इस दौरान भगवान श्रीराम दरबार की झांकी और राम- रावण युद्ध का जीवन्त मंचन के साथ- साथ मनोहरी अतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केन्द्र बिंदु हांगे। 40 फिट का होगा रावण स्टेडियम ग्राउण्ड में रावण दहन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस बार रावण 40 फिट का बनाया गया है, वहीं कुम्भकरण व मेघनाथ 35 फिट का तैयार किया गया है। पुतलों का लाईटिंग इत्यादि से आकर्षक बनाया गया है। कलाकारों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक भारी भरकम रावण, मेघनाथ एवं कुम्भकरण के पुतलों को खड़ा कर दिया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें