ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आचार संहिता के मध्य नवयुवक दुर्गा मण्डल ने धूमधाम से मनाया 32 वां वार्षिक महोत्सव

Admin

Thu, Oct 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- नगर की सेवाभावी धार्मिक संस्था नवयुवक श्री दुर्गा मंडल के द्वारा 32 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान भजनों पर आधारित जीवन्त झाकिंयो के मध्य भजन संध्या का आयोजन किया गया और महाआरती के साथ समापन किया गया। गौरतलब है कि नवयुवक श्री दुर्गा मंडल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के सप्तमी तिथि को अपना 32 वां वार्षिक महोत्सव भक्ति भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था के व्यवस्थापक मदन लाल गोयल और धर्मवीर बंसल के नेतृत्व में नवयुवक श्री दुर्गा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोपहर 3ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक भजनों की प्रस्तुति दी और झूमते नाचते गाते माता के गुड़गान करते रहे, भजन संध्या के दौरान बाहर से आए गायक कलाकारों ने भजनों की गंगा बहाई और भजनों पर आधारित जीवंत झांकियों ने समस्त उपस्थित जनों का मन मोह लिया, भजन संध्या के उपरांत महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मण्डल ने पेश की अनुशासन की मिशाल नवयुवक श्री दुर्गा मण्डल ने लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पूर्व प्रस्तावित रात्रि जागरण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया और सांय 7 बजे शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव को दोपहर पश्चात 3 बजे शुरू किया और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ 10 बजे तक भजन किर्तन किया गया। 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग बंद कर परम्परागत वाद्ययंत्रों के सहारे रात्रि जागरण का कार्यक्रम देर रात 2 बजे तक चलता रहा। नवयुवक दुर्गा मण्डल ने आदर्ष आचार संहिता का पालन कर अनुषासन की नई मिशाल पेश की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें