ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आखिर बदल ही दिया गया ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष

Admin

Wed, Jul 25, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कांग्रेस की राजनीति में जिले के दो ब्लाक अध्यक्षों को बदले की सुगबुगाहट के बीच अतंतः रामानुजनगर ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र साहू को प्रदेशाध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। रामानुजनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पद पर प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदीप कुमार साहू की नियुक्ति की गई है। ये निवृतमान अध्यक्ष महेन्द्र साहू का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरिश देवांगन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहू के कार्यों की प्रशंसा की गई है। जबकि चर्चाओं में रहे प्रेमनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी यादव को फिलहाल यथावत रखा गया है। गौरतलब है कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाक अध्यक्षों में से रामानुजनगर और प्रेमनगर के ब्लाक अध्यक्षों को हटाकर उनके स्थान पर नये ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही है, क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह पर भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और उन्हें विवश होकर दोनों ब्लाक अध्यक्षों को बदलने की चर्चाओं का खण्डन भी करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें