ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: आखिरकार बंटी और बबली गए जेल...लकड़ी तस्करी से जुड़ा था मामला...

Admin

Fri, Jul 8, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र महुली क्षेत्र में चर्चित बंटी और बबली गैग के कर्ताधर्ताओ को आखिरकार जेल जाना ही पड़ा. यह गैग उद्यान क्षेत्र के बहुममुल्य लकडी को कटवाकर एमपी सीमा भेजने का काम करते है अगर इनके रास्ते कोई आ गया तो उस पर हावी हो जाते है कुछ भी करने से परहेज नही करते. उलटे सीधे आरोप लगाकर किसी को भी फ़साने से बाज नहीं आते. पिछले दिनो लकडी तस्करी की सुचना पर कर्मचारियों ने गैंग के रविशंकर व एक अन्य को लकडी की सिल्ली लोड मोटर सायकल को पकडा इस कार्यवाही से नाराज बंटी बबली गैंग ने कर्मचारियों पर ही हमला कर दिया जिससे उद्यान कर्मचारियों को चोट आई और उनके वर्दी को फाड दिये व मोबाईल लुट लिया गया. पुरे मामले की शिकायत आहत उद्यान कर्मी ने चांदनी थाना करने पर पुलिस ने रविशंकर जायसवाल,बिन्दु,सुबेचंद,सुखदेव जायसवाल पर धारा 186,294,323,332,34,353,392,506के तहत अपराध दर्ज किया,लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार न कर मनमानी करने दी. जिसके परिणाम स्वरूप उद्यान के अधिकारियो पर गैंग रेप के गभीर आरोप भी लगे. बमुश्किल आखिरकार चांदनी पुलिस ने रविशंकर जायसवाल,बिन्दु,सुबेचंद,सुखदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गौरतलब है इस क्षेत्र बंटी बबली गैंग बड़े पैमाने पर बहु मूल्य लकड़ी तस्करी में सक्रिय थे जो भोले भले ग्रामीणों को चद पैसे के लालच में लकड़ी तस्करी के काम में लगा देते रहे और मध्यप्रदेश सीमा पार भेजते रहे. फ़िलहाल गैंग के प्रमुख आरोपियों पर कार्यवाही से क्षेत्र के लोगो संतोष है लकड़ी तस्करी पर कुछ विराम तो लगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें