ब्रेकिंग

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

सूचना

: आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण वाटिका में हो रहा हरी सब्जियों का उत्पादन... बच्चों के भोजन में किया जा रहा शामिल....

Admin

Fri, Aug 27, 2021

सुभाष गुप्ता
सूरजपुर. महिलाओं और बच्चों के विकास एवं उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार पोषण को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई गई हैं इन पोषण वाटिकाओं में आंगनबाड़ी परिसर में ही मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, सहित अन्य पौष्टिक साग-सब्जी व फल उत्पादित किया किए जा रहे हैं. उत्पादित पौष्टिक साग-सब्जियों और फल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राही बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में बढ़ोत्तरी के लिए उन्हें आहार के रूप प्रदान किया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र खड़गवांकलां बिचपारा में आकर्षक पोषण वाटिका निर्मित की गई है उसमे उगाये गये हरी सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल कर उनके पोषण में वृद्धि किये जा रहे. केंद्र की सहायिका नीलम जायसवाल बताती हैं कि महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक नीलमणि लकड़ा के द्वारा बीज वितरण किया गया था जिसे पोषण वाटिका में रोपण कर पर्याप्त देखरेख किया गया. वर्तमान में बरबट्टी और भिंडी के पौधों से सब्जियां प्राप्त हो रही हैं जिन्हें बच्चों के खाने में सम्मिलित कर उन्हें सुपोषित करने का कार्य किया जा रहा है. गौरतलब है कि कुपोषण के प्रति जागरूक करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव के प्रत्येक घर लोगो को अपने घरों में बाड़ियां तैयार कर उनमें पौष्टिक साग-सब्जी लगाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है जिससे बच्चों को ताजा और बेहतर आहार उपलब्ध हो और वे कुपोषण के शिकार न हो. बहरहाल इसका सकारात्मक असर भी दिखने लगा है इस प्रयास से न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में अच्छा असर के साथ माताओं को भी पौष्टिक आहार मिलने लगा है जो कुपोषण दूर करने में काफी सहायक होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें