ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया...वादा पूरा करने की मांग की..6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा…

Admin

Thu, Sep 30, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर. नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. रंगमंच मैदान पर आज आंगनबाड़ी संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जहां पर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वादा पूरा करने का मांग किया गया.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और हमसे कहा गया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आप लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा पर तीन साल होने को है फिर भी अभी तक हमें आश्वासन ही मिल रहा है. संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पा सरजाल ने बताया कि हम सरकार से चाहते हैं कि हमारी जो 6 सूत्रीय मांगे हैं उसे पूरी किया जाए नहीं तो हम सरकार बनाना जानते हैं तो बदलना भी जानते हैं. दिये गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी, वेतन बढ़ाने, सेवा समाप्ति के बाद 5 लाख, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से दर्जा करने की मांग की है. आज के धरना प्रदर्शन में इंद्रावती,बसंती,राधा,दशमती,कमला, कविता,आरती राजवाड़े,गायत्री सहित जिले के कार्यकर्ता सहायिकाएं मौजूद रही.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें