ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला मोबाईल, अब असानी से पोषण ट्रेकर एप्प में होगी एन्ट्री...

Admin

Thu, Sep 21, 2023

सूरजपुर. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय की मांग अनुसार सूचना प्रोद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर के समस्त कार्यों को ऑनलाईन प्रविष्टि करने के उद्देश्य से पोषण ट्रेकर एप्प विकसित किया गया है। इस एप्प के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर संधारित समस्त पंजीयों को समाप्त कर केन्द्र की समस्त जानकारी ऑनलाईन किये जाने के उद्ेश्य से संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाईल फोन प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अनुक्रम में भटगांव विधान सभा अंतर्गत क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा सिलफिली परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अनुजनगर में परियोजना सिलफिली के कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया। इस अवसर पर गोर्वधन सिंह, ओमप्रकाश रोहन राजवाड़े, अयोध्या जायसवाल, अर्जुन देवांगन, प्रेम राजवाड़े, आनंद चौधरी, मुन्नु सिंह, बाबुलाल राजवाड़े , जगनन्दन राजवाड़े, रविशंकर जायसवाल, जैनुल अंसारी , परियोजना अधिकारी सिलफिली, समस्त पर्यवेक्षक, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, विभागीय अमला एवं बड़ी संख्या में आम जन मानस उपस्थि रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें