ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अवैध खनिज परिवहन वाहनों पर हुई कार्रवाई..एक ट्रक कोयला दो ट्रैक्टर ईट सहित गिट्टी वाहन सहित पकड़ा खनिज विभाग ने..

Admin

Wed, Oct 17, 2018

विक्की तिवारी

सूरजपुर- वैसे तो जिले में गौण खनिज सहित कोयला अवैध रूप से उत्खनन सहित परिवहन के मामले हमेशा सुर्खियों में शुमार रखते हैं वहीं पुलिस महकमा विशेष तौर पर कोयला के अवैध कार्यो पर रोक लगाने के दावे तो हमेशा करता रहता है लेकिन दिपक तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ आज खनिज विभाग के कार्यवाही से प्रतीत जरूर कर रहा है।मिली जानकारी के अनुसार अवैध परिवहन करते चार वाहनों को खनिज विभाग ने पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों को थाने के सुपुर्द करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन ने बताया कि  खनिज विभाग के छापामार दल ने आज निरीक्षण के दौरान एक ट्रक कोयला, दो ट्रेक्टर्र इंट व एक टेक्टर गिट्टी अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है। संबंधित लोगों ने जांच के दौरान वाहन में लोड ईंट व कोयले से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर वाहनों को जप्त कर लिया गया है। वाहनों को जयनगर व सूरजपुर पुलिस के हवाले करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोयला लोड ट्रक जहां मनोज साहू की तो ईंट शिव अग्रवाल व उमाशंकर तथा गिट्टी दुलारसाय की बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें