ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त, भैयाथान क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर 13 प्रकरण दर्ज

Admin

Tue, May 20, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. आज खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भैयाथान क्षेत्र के समौली, कुस्मुसी, करौटी एवं बसदेई ग्रामों में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 07 रेत, 05 मिट्टी (ईंट) तथा 01 गिट्टी से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली एवं पुलिस चौकी बसदेई में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल-मई 2025 माह में अब तक कुल 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, कलेक्टर एस. जयवर्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स सक्रिय रूप से कार्य करे। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की हानि रोकना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वीकृत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित मात्रा के अनुरूप विधिसम्मत रूप से किया जाए तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खनन और परिवहन केवल स्वीकृत खदानों से ही हो तथा अवैध स्त्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें