ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अभाविप ने अपने 70 वें स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मनाया छात्र उत्सव

Admin

Mon, Jul 9, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-अभविप के शांतनु सिंह राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभविप कार्यकर्ताओ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70 वें स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जयनगर से लगे हुए शासकीय प्राथमिक शाला जयनगर स्कूल में जाकर बच्चो के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया। तो वही कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से प्रारम्भ किया और फिर बड़ी संख्या में पहुँचे अभविप कार्यकर्ताओ ने बच्चो को कलम,कॉपी व चॉकलेट बाटने के साथ-साथ बच्चो को मिठाईया खिलाकर बच्चो से कई सवाल-जवाब भी किये। तो वही अभविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  विवेक अग्रवाल ने बच्चो के साथ बैठकर उनको भारत के इतिहास, भारत का अस्तित्व, विद्यार्थी जीवन मे स्कूल का महत्व एवं विद्यार्थी की दिनचर्या के बारे जैसे विभिन विषयो पर बताया ओर कई बातें की साथ ही भारत के कई महान लोगो के बारे में भी बताया। जैसे महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरू,राजेंद्र प्रसाद,भगत सिंह,चन्द्रशेखर आजाद,सुखदेव के साथ-साथ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ऐसे महान  लोगो के बारे में जानकारी दी। साथ ही विवेक अग्रवाल ने स्कूल में बच्चो के बैठने की व्यवस्था, मध्यान भोजन की व्यवस्था,खेल-कूद के साधन,पँखो की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ वहां की कमियों को पूरा करने के लिए हर सम्भव मदद करने का वादा भी किया बच्चो ने भी बड़े ही उत्साह के साथ अभविप के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और बड़े ही हर्ष के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ तिवारी, वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक अग्रवाल, जयनगर अभाविप के शांतनु सिंह राजपूत, अफजल खान, आइसन हयात, अंकित दुबे, नीतीश गुप्ता, रवि सिंह, दीपक अग्रहरी, अजय यादव, मोनू गुप्ता, प्रकाश यादव, संस्कार बरनवाल, आकाश गुप्ता, विजेंद्र सहित वीरेंद्र यादव आदि भारी संख्या में अन्य अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें