ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: अनुसूचित जाति मोहल्ला में पहुचे भाजपाई….स्वच्छता का पाठ पढाया....

Admin

Sun, Oct 3, 2021

सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा समपर्ण कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टुबर तक के आयोजनो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर ग्राम दतिमा के अनुसूचित जाति मोहल्ला में व्यापारी प्रकोष्ठ के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल ने संबोधित करते हुये स्वच्छता का संदेश देते हुये शासन की योजनाओ की जानकारी देते हुये जात पात से उपर बढकर शिक्षित समाज बनाने पर जोर दिया गया. भाजपा ने इस वर्ग के लोगो को जो सम्मान दिया है वह अन्य किसी राजनिती दल ने नही दिया है. कार्यक्रम को जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहयोजक मुकेश गर्ग जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रजवाड़े, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी ,मोहनी झा,रूक्मणी सिंह ने भी संबोधित किया. उपस्थित जनसमुदाय को फल, मिष्ठान का वितरण किया गया है. कार्यक्रम में इरफान अंसारी, शिवबरन सिंह, सरपंच मनोहर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित थे. मंच संचालन बोधन रजवाड़े एव स्वागत भाषण भूषण बघेल आभार प्रदर्शन व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक राहुल जायसवाल के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें