ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल को स्थानान्तरण पर दी विदाई...

Admin

Thu, Mar 7, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. जिले में बेहतर पुलिसिंग कर अपनी एक खास पहचान बनाने तथा सदैव विभाग के कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर शोभराज अग्रवाल को स्थानान्तरण पर पुलिस परिवार सूरजपुर के द्वारा आज विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि बीते दिन छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के द्वारा शोभराज अग्रवाल का स्थानान्तरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर के पद पर हुआ है। विदाई के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने कहा कि एएसपी शोभराज अग्रवाल अच्छे पुलिस अधिकारी है, सभी से बेहतर समन्वय बनाकर अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन लगन व सतर्कता के साथ निभाया। जिले में बेहतर कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाया तथा पुलिस के कार्यवाहियों व अभियानों में इनकी सक्रियता दिखती थी इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, थाना-चौकी प्रभारीगण, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें