ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अडानी फाउंडेशन ने सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विख में शुरू किया स्वच्छाग्रह कार्यक्रम

Admin

Tue, Aug 21, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह की तर्ज पर स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के 17 राज्यों में अडानी फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को अब सूरजपुर जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रेमनगर विकास खंड के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चलाया जायेगा। स्वच्छाग्रह कार्यक्रम की एकदिवसीय कार्यशाला सोमवार को स्थानीय प्रशिक्षण कक्ष, प्रेमनगर, सूरजपुर में अडानी फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों के लिए आयोजित की गयी। अब तक देशभर के 3000 से ज्यादा स्कूलों में यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रताप पैकरा, विकास खंड कार्यक्रम अधिकारी रमेश जायसवाल, अडानी इंटरप्राईजेज लिमिटेड के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट मुकेश सक्सेना, अडानी फाउंडेशन के यूनिट सीएसआर हेड राजेश रंजन और स्वच्छाग्रह कार्यक्रम के संचालक जिग्नेश विभांडिक ने संयुक्त रूप से पौधे में पानी डालकर किया। इस मौके पर विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी रमेश जायसवाल ने अडानी फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जिम्मेदार बनाना है तथा सफाई को अपनी आदत में शामिल करना है। अडानी इंटरप्राईजेज लिमिटेड के सीनियम वाईस प्रेसिडेंट मुकेश सक्सेना जी ने बताया कि स्वच्छाग्रह कार्यक्रम से न केवल विद्यालय में स्वच्छता का माहौल बनेगा बल्कि ये बच्चे स्वच्छता दूत बनकर समाज को नई दिषा देगें। ये कदम आज छोटे लग रहे है पर कल इनका बहुत व्यापक रूप से सकारात्मक असर होगा। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रधान पाठक एवं शिक्षक मौजूद थे और उन्होने भी इस अभियान की तारीफ की। ट्रेनिंग के लिए अडानी फाउंडेशन के अहमदाबाद स्थित मुख्यालय से आए जिग्नेश विभांडिक ने बताया कि स्वच्छाग्रह अभियान के तहत् शिक्षक प्रेरक का काम करेगें। प्रेरक के तौर पर ये शिक्षक 20 बच्चों का एक दल तैयार करेगें जो स्चच्छाग्रही के तौर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगें। उन्होने स्वच्छाग्रह कार्यक्रम के प्रणेता एवं अडानी फाउंडेशन के ट्रस्टी शिलिन अडानी की तरफ से बताया कि इस अभियान का मकसद बच्चों की स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना एवं बच्चों में साफ-सफाई की आदत डालना है तथा इन स्वच्छाग्रह दल के बच्चों के माध्यम से गावों में स्चच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। जब बच्चे स्वच्छाग्रही बनेगें तो वो दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकेगें। अब तक देषभर के 3000 से ज्यादा स्कूलों में यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। स्वच्छाग्रह कार्यक्रम के संचालन को सफल बनाने में अडानी फाउंडेशन की सीएसआर. टीम ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें