ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: अजजा आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह से मिले आदिवासी समाज....लंबित जमीन व पुलिस से संबंधित प्रकरणों का आवेदन दिया....

Admin

Sun, Aug 22, 2021

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गृह जिले सूरजपुर के प्रवास पर रेस्ट हाउस में आदिवासी समाज के विभिन्न समूहों ने बरसों से अपने लंबित जमीन संबंधी प्रकरण एवं पुलिस से संबंधित प्रकरणों का आवेदन दिया है. जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल टेलीफोन के माध्यम से हो सकता था उन उन समस्याओं का निराकरण तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात करके कराया गया, जिलेभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने ने बताया कि ज्यादातर समस्या पुलिस और राजस्व से संबंधित है. लिहाजा लोगों ने राज्य अनुसूचित जनजाति के आयोग के अध्यक्ष को अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि पहले हमें रायपुर का दौरा करना पड़ता था कार्यालय ढूंढना बड़ा मुश्किल होता था और अध्यक्ष से मुलाकात तो नहीं हो पाती थी. अब आयोग के अध्यक्ष को अपने बीच पाकर हमें न्याय की उम्मीद जगी है और हम लगातार उन समस्याओं को जिन समस्याओं का निराकरण साधारण तरीके से करा पाने में असमर्थ थे, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के माध्यम से न्याय प्राप्त कर पाएंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें