ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन...

Admin

Mon, Mar 4, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 07 मार्च को प्रातः 10ः00 बजे से कॉलेज ग्राउण्ड सूरजपुर में किया जा रहा है। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि यह जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता केवल बालिका, महिला खिलाड़ियों के लिये आयोजित की जा रही है, जिसमें 09 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के केवल सूरजपुर जिले के महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीवाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी। 05 व 06 मार्च को खेल प्रतियोगिता तथा 07 मार्च को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें