ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: अंतर्राज्जीय बैरियर पर अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार...

Admin

Sat, Apr 13, 2024

सौरभ द्विवेदी 

सूरजपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले के अंतर्राज्जीय बैरियर नवाटोला पर चेकिंग के दौरान 24420 रूपये के अवैध शराब सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 11.04.2024 के रात्रि में अंतर्राज्जीय बैरियर नवाटोला में आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है उसी दौरान मारूती ओमनी कार क्रमांक यूपी 64 एम 9356 वहां पहुंचा जिसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से अवैध 198 नग गोवा अंग्रेजी शराब एवं 22 नग बियर केन कुल कीमत 24420 रूपये का पाया गया। मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर आरोपी प्रदीप जायसवाल पिता जगधारी उम्र 28 वर्ष, पार्वती जायसवाल पति प्रदीप जायसवाल उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भाउखाड़, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश व जसिंता गुर्जर पिता ईतलेश गुर्जर उम्र 30 वर्ष ग्राम बेदमी, थाना रमकोला को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही थाना प्रभारी चांदनी मनोज सिंह, एएसआई सुप्रियन टोप्पो, गुड्डु कुशवाहा, आरक्षक रविराज पाण्डेय, रूप प्रसाद राजवाड़े, महिला आरक्षक सुमन सिंह सहित एसएसटी टीम व अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें