ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

PEKB : कोल परियोजना में दो सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन...

Rajesh Soni

Mon, Mar 9, 2026

साप्ताहिक अवकाश और HPC वेजेस लागू करने की मांग को लेकर हजार से अधिक मजदूरों का आंदोलन, प्रशासन की मौजूदगी में 3 माह का आश्वासन...

उदयपुर/सरगुजा. PEKB कोल परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने आज सुबह लगभग 6 बजे से 11 बजे तक दो सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन में एक हजार से अधिक मजदूर शामिल हुए। मजदूरों की मुख्य मांग सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश लागू करने तथा ठेका कंपनियों द्वारा HPC वेजेस के अनुसार मजदूरी भुगतान करने की थी।आंदोलन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान SDOP तुल साय पट्टावी, थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह और नायब तहसीलदार आकाश गौतम मौजूद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में अदानी कंपनी प्रबंधन की ओर से PEKB परियोजना के प्रमुख मुकेश जी और राम द्विवेदी ने मजदूरों की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन में साप्ताहिक अवकाश को तत्काल लागू करने तथा HPC वेजेस के अनुसार मजदूरी का भुगतान तीन माह के भीतर किए जाने की बात कही गई है। इस दस्तावेज पर ठेका कंपनियों के साइट हेड द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए हैं। आंदोलन के दौरान मजदूरों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला। मौके पर जिला पंचायत सदस्य रैमुनिया करियाम, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम, विजय कोर्राम, नवल सिंह वरकड़े, बालसाय कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे और मजदूरों की मांगों का समर्थन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मोहरलाल, गोविंदा, उमाशंकर, मनोहर और गणेश यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि HPC वेजेस और साप्ताहिक अवकाश को लेकर पहले भी कंपनी प्रबंधन और शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। उसी क्रम में सोमवार सुबह से मजदूरों ने आंदोलन शुरू किया था। लिखित आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। बताया गया कि आंदोलन को रोकने के लिए ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को धरना स्थल तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से लेबर कॉलोनी के गेटों पर ताला लगा दिया गया था। इस कारण कई मजदूर आंदोलन स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे। जब आंदोलनकारियों ने यह बात पुलिस और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी, तो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गेट खुलवाए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में मजदूर धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें