: 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस
Admin
Sat, Nov 24, 2018
बलरामपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगिकृत किया गया था।
कलेक्टर श्री हीरालाल नायक ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 26 नवम्बर 2018 को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कराया जावे तथा इस कार्यक्रम का विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आम जनता तक भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों एवं दायित्वों का संदेश पहुंच सके। भारत सरकार द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर 2018 को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं सभी शासकीय कार्यालयों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा जाएगा। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता के लिए मॉक पार्लियामेंट निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। साथ ही संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन